॥ जय श्री सांवलिया सेठ ॥श्री सांवलियाजी प्राकट्य स्थल मंदिर, बागुंड–भादसोड़ाजिला चित्तौड़गढ़, राजस्थान
दान / भेंट करेंमंदिर सेवा के लिए QR कोड स्कैन करेंPhonePe · Google Pay · Paytm · सभी UPI ऐपदान की जानकारी देखें →
॥ श्री कृष्ण शरणम् मम ॥ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
ताज़ा जानकारी
प्रतिमाह कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को मंदिर का भंडार खोला जाता है। अमावस्या की संध्या पर महाप्रसाद वितरण होता है।दैनिक दर्शन एवं आरती समय देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आरती समय →

धार्मिक आयोजन एवं मेले

मंदिर में धार्मिक आयोजन

देवझूलनी एकादशी मेला

मंदिर में प्रतिवर्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी, एकादशी और द्वादशी को तीन दिवसीय विशाल मेला आयोजित किया जाता है। शोभायात्रा, भजन-कीर्तन, धार्मिक आयोजन और भगवान का जलाभिषेक इस उत्सव के मुख्य आकर्षण हैं।

मासिक भंडार एवं महाप्रसाद

प्रतिमाह कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को मंदिर का दानपात्र (भंडार) खोला जाता है। अगले दिन अमावस्या की शाम श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण होता है।

विशेष पर्व और मेलों के कार्यक्रम की पुष्टि के लिए कृपया मंदिर कार्यालय से संपर्क करें।

☏